Saturday , 25 July 2026

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब डेस्क- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कैप्टन ने लिखा, ”मैं हल्के लक्षण के साथ कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वालों से आग्रह है कि, वह भी जांच करा लें।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

विधानसभा चुनाव 2022- मैदान को छोड़कर फेसबुक और ट्वीटर पर उतरे राजनीतिक दल

भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी पार्टी
पिछले एक हफ्ते में पंजाब में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य में फिलहाल 23, 235 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 4,393 नए मामले पाए गए है। कैप्टन ने बीते साल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और अपनी अलग पार्टी बना ली थी। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, आगामी पंजाब चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *