Monday , 26 October 2026

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने ट्रेन में यात्रियों से बातचीत कर जानी उनकी समस्याएं

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर में आवास न्याय योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बिलासपुर से रायपुर तक की यात्रा ट्रेन से की। उन्होंने यात्रा ट्रेन के स्लीपर क्लास डिब्बे में की और इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और कई यात्रियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर में आवास न्याय योजना के लांच कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अचानक तय प्लान में बदलाव करते हुए सीधे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हो गए। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के अलावा दीपक बैज और अन्य नेता भी थे। ट्रेन में यात्रा कर रहे छात्रों से लेकर अन्य लोगों से राहुल गांधी ने बातचीत की, इसके अलावा इस दौरान वे आम यात्रियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाते रहे।


राहुल गांधी के बिलासपुर से रायपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि हमें यह जानकारी थी कि वह सड़क मार्ग से या हेलीकॉप्टर से लौटेंगे। जब हम खाना खा रहे थे तो अचानक उन्होंने कहा, प्लीज़ कार में बैठो, हम ट्रेन से चलेंगे। ज़मीन पर क्या स्थिति है, यह जानने के लिए उनमें गजब की जिज्ञासा है। पिछले 10-15 वर्षों में मैंने महसूस किया है कि उनमें चीजों को जानने की बहुत उत्सुकता है। वह हर चीज के बारे में पूछते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह लोगों से मिलते हैं और उनका हाल पूछते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *