इंद्री – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को इंद्री तहसील के सामने से इंद्री-करनाल मार्ग के फोरलेन कार्य का जेसीबी के सामने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। कार्य शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।
मंत्री कांबोज ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंद्री हलके के दरड़ और चुरनी गांव के कुछ लोगों की इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी जिसके पश्चात मन में निश्चिय कर लिया था कि इस मार्ग को फोरलेन बनाना है। इसकी डिमांड 4 जून को इंद्री विकास रैली के दौरान सीएम मनोहर लाल के सामने रखी जिसको उन्होंने मंजूर किया। इस मार्ग के फोरलेनिंग कार्य और नहर पर पुल बनाने तथा बिजली के तार हटाने सहित अन्य कार्यो के लिए 86 करोड 43 लाख रूपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इस सड़क से पेड़ काटे जा चुके है। बिजली के तार हटाए गए है जिसके पश्चात शुक्रवार को इंद्री से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। फोरलेनिंग के कार्य पर 35 करोड़ 87 लाख रूपये खर्च होगें। यह फोरलेन मार्ग 15 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस पर एक से तीन मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। पहले चरण में साढ़े 19 किलोमीटर के मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके बनने के पश्चात सड़क हादसों में कमी आएगी और यात्रा सुगम होगी। सभी कार्य ई-टेंडरिंग के माध्यम से हो रहे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
