पंजाब डेस्क: पंजाब में कोरोना के कहर को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार के कर्मचारी को वैक्सीन लगाना अनिवार्य हो गया है। अगर कर्मचारी किसी वजह से वैक्सीन लगवाने में अफसल रहते हैं तो, उन्हें 15 सितंबर के बाद अनिवार्य रूप से छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। सीएमओ की ओर से आज यह आदेश जारी किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोरोना नियमों को 30 सितंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया गया
इसके अलावा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगामी त्योहारों को देखते हुए मौजूदा कोरोना नियमों को 30 सितंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया है। इन प्रतिबंधों के तहत राजनीतिक सहित सभी सभाओं पर अधिकतम लोगों की संख्या 300 और मास्क पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूरी को सख्ती से लागू करने जैसे नियम शामिल हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
