Friday , 11 September 2026

बड़ी खबर: भारत-इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट पर कोरोना का साया, मैच हुआ रद्द

नेशनल डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर होने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच पर कोरोना का साया पड़ गया है। जिसके चलते  भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट मैच के रद्द कर दिया गया है।  दरअसल, खिलाड़ियों में बढ़ते कोरोना के खतरे को देख इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ये बड़ा फैसला लिया है। बता दें, इंडियन टीम के हेड कोच रवि शास्त्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई स्टॉफ मेंबर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईसीबी  ने जारी बयान में ये कहा

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ”बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) चल रही बातचीत के बाद ईसीबी पुष्टि कर सकता है कि इंग्लैंड और भारत के बीच आज से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है। ईसीबी ने कहा, ”टीम में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत अपनी टीम उतारने में सक्षम नहीं है।”

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *