Sunday , 26 July 2026

खेत की रखवाली करते समय किसान की तेजदार हथियार से गला रेतकर की हत्या

हरदोई के मजरा देईचौर में किसान की हत्या का मामला सामने आया है,,,जहांबीती रात अपने घर से खेतों पर आवारा जानवरो से फसल की रखबाली करने गए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी गयी,,,इतना ही नहीं मृतक की बायीं बांजू और सिर पर भी कुल्हाड़ी से बार किया गया था,,,जब सुबह किसान कैलाश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खेत में जाकर देखा जहां किसान का शव खून से लथपथ पड़ा मिला,,, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव,सीओ बिलग्राम आर एस कुशवाहा और थाना प्रभारी अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए,,, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,,, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की हत्या की तहरीर मिल गई है मुकदमा लिखकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है,,,अब देखना ये होगा के किसान की हत्या के आरोपी कब तक पुलिस के हत्थे चढ़ पाते है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *