Sunday , 26 July 2026

परिजनों के सामने ही युवती को उठा ले गए युवक, दुष्‍कर्म के बाद बेरहमी से कर डाली हत्या

नेशनल डेस्क- बिहार के वैशाली से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर जिले के जंदाहा प्रखंड में एक युवती को उनके परिजनों के सामने से उठा लिया गया। परिजनों ने जब युवती को छुड़ाना चाहा तो दंबगों ने कहा कि, वे लड़की को दो दिनों में लौटा देंगे। दो दिन के बाद जब लड़की मां बेटी को वापस लाने के लिए बदमाशों के पास गईं तो उन्‍हें डांट-डपट कर भगा दिया गया। अब लड़की का शव नहर में तैरता हुआ पाया गया है। परिजनों ने दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोप लगाया है। मृतक युवती की मां के सनसनीखेज दावों से स्‍थानीय पुलिस के होश उड़ गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि, युवती के गांव के ही कुछ दंबगों ने इस घिनौने काम को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश में जुटी है। इस घटना के खुलासे से ग्रामीण भी सन्‍न हैं। बता दें, जंदाहा प्रखंड के तिसीऔता थाना क्षेत्र की एक नहर में युवती लाश तैरती मिली थी। पीड़िता की मां ने शव की शिनाख्‍त की है।

Read More Stories:

गैंगरेप के बाद हत्‍या
मृतका की मां का कहना है कि, उनकी बेटी पिछले सोमवार से ही गायब थी। उन्‍होंने बताया कि, दबंगों ने उनकी एक न सुनी वह गुहार लगाती रहीं, लेकिन बदमाशों ने उनकी बेटी की हत्‍या कर दी। इस मामले में 4 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नहर में युवती का शव होने की सूचना पर स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों और स्‍थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप है कि युवती की गैंगरेप के बाद हत्‍या की गई है। परिजन न्‍याय की गुहार लगा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *