Sunday , 26 July 2026

गज़ब: अब बेटियों के नाम से होगी घर की पहचान, ‘नेम प्लेट’ पर होगा बेटी का नाम

नेशनल डेस्क: बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं के नारे तो जोरों-शोरों से दिए जाते हैं। लेकिन गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने एक अनोखा पहल की है। जिसे की एक मिसाल के रूप में भी देखा जा रहा है। तो वहीं इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी बड़ी योजना को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अनोखी पहल की है। जिले में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए “बेटी का नाम, घर की शान” कार्यक्रम शुरू किया है, कार्यक्रम के तहत आईएएस, पीसीएस, प्रशासनिक अधिकारियों, जिला प्रशासन कर्मचारियों और आम जनता को, बेटियों के नाम की घरों की नेम प्लेट दी गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्यादा से ज्यादा लोगों को किया जाएगा प्रोत्साहित

आगे भी इस कार्यक्रम से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और एसडीएम खालिद अंजुम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी घर के बाहर बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी। डीएम की इस अनोखी पहल की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।


नेम प्लेट पर कार्यक्रम का नाम “बेटी का नाम, घर की शान” है

मिली जानकारी के अनुसार, डीएम ने ये अनोखी नेम प्लेट फिलहाल 25 परिवारों की बेटियों को सौंपी है, बेटियों को दी गई नेम प्लेट पर कार्यक्रम का नाम “बेटी का नाम, घर की शान” और घर में मौजूद बेटियों का नाम लिखा है, यह अपने आप में एक अनोखी पहल है जो यह बात समाज में और पुख्ता तरीके से सामने लाएगी कि बेटियां कितनी महत्वपूर्ण हैं। 

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *