पंजाब डेस्क: पंजाब के गुरदासपुर जिले के घुमन थाना क्षेत्र के छोटा बल्लाडवाल गांव में हुई फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, रविवार तड़के एक व्यक्ति ने एक परिवार के छह सदस्यों पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बटाला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को शुरू में बटाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह अपनी बेटी के सुखविंदर सिंह के बेटे हरमन सिंह के साथ रिश्ते से खुश नहीं था। सूत्रों ने बताया कि हरमन सिंह एक सप्ताह पहले सुखजिंदर सिंह की बेटी के साथ भाग गया था, जिससे उसका परिवार नाराज चल रहा था। सुखजिंदर सिंह अपने भाई के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सुखविंदर सिंह के खेत में गया और परिवार के छह सदस्यों को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने सुखजिंदर सिंह समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह हरमन सिंह के परिवार पर हमला कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
