नेशनल डेस्क: फिलीपीन वायुसेना का सी-130 विमान रविवार को दक्षिणी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलीपीन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए हैं। बता दें, इस विमान में 40 जवानों समेत 94 लोग सवार थे विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। आग की उठती लपटें और धुओं का गुबार दुर्घटना की भयावहता को बयां करती है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल पर उठती आग की लपटों और धुएं को गुबार को देखा जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
विमान चालक ने विमान को नियंत्रित करने की कोशिश की
चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान के अनुसार, विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। फिलीपीन वायुसेना का C-130 एयरक्राफ्ट जोलो द्वीप पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हुआ। दुर्भाग्य से विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
