20 April 2019 : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आज अपनी पार्टी के लोकसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से इनेलो ने बहादुरगढ़ के धर्मवीर फौजी को मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद धर्मवीर फौजी ने बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर स्थित बालाजी मंदिर में माथा टेका और अपनी जीत की दुआ मांगी। आपको बता दें कि धर्मवीर फौजी फिलहाल इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होने के साथ-साथ इनेलो सैनिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपप्रधान भी हैं। धर्मवीर फौजी का परिवार मूल रूप से रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कलानौर हलके के रिटोली कबूलपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार करीब 34 साल पहले बहादुरगढ़ रहने आया था ।धर्मवीर फौजी सेना में बतौर सैनिक कार्य कर चुके हैं और सिग्नल कोर में ऑपरेटर के पद से रिटायर होकर राजनीति में आए थे। वे वर्ष1992 में रोहतक जिला युवा इनेलो के उपप्रधान बने और 10 साल तक सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव भी रहे। 55 साल के धर्मवीर फौजी 26 लोगों के संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनके दो बेटे, एक बेटी, पांच भाई और नो भतीजे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मवीर फौजी ने कहा कि एक किसान के बेटे को टिकट देकर ओम प्रकाश चौटाला ने फौजियों और किसानों का मान बढ़ाया है। उनका कहना है कि धनकुबेरों के बीच गरीब किसान का बेटा चुनावी मैदान में उतरा है। अब जनता ही सही फैसला लेगी। धर्मवीर फौजी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस ने फौजी और फौज के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। वहीं इनेलो ने फौजियों की शान और गरीब का मान बढ़ाने का काम किया है। उनका कहना है कि उनकी कोई जात नहीं है, क्योंकि वह एक सैनिक है और देश की रक्षा के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। लोकसभा में जाकर वह गरीब और आम आदमी के हित के मुद्दे उठाएंगे और भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेंगे। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
