पंजाब डेस्क: लुधियाना में हुई ब्लास्ट की घटना के बाद हरकोई सहम गया है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नवजोत सिंह सिद्धू का मानना है कि ऐसी घटनाएं पंजाब के लिए खतरनाक हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि दावा किया है कि पंजाब की एकता को दुनिया की कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती है। सिद्धू का कहना है कि पंजाब को इस तरह की घटनाओं से झुकाया नहीं जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंजाब पहले ही तरह एक रहेगा-सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि, पंजाब पहले ही तरह एक रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”पंजाब एक है एक था एक रहेगा। पंजाब पंजाबीयत मे बंधा हुआ है। वोटो की गंदी राजनीति के लिए पहले गुरु साहिब की बेअदबी हुई। फिर बेअदबी के प्रयास हुए जो लोगो ने रोका और अब ये ब्लास्ट हुआ। ये दर्शाता है कि किसी कम्युनिटी को डरा कर एक तरफ मोड़ा जा रहा है, जो कि पंजाब के लिए खतरनाक है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
