Saturday , 12 September 2026

एसजीएम थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,900 पेटी देसी शराब से भरी गाड़ी की जब्त

एसजीएम नगर थाने में खड़ी दिखाई दे रही ये वो कैंटर है जिसे एसजीएम नगर थाने की पुलिस ने देर रात लगभग डेढ़ बजे नाकाबंदी के दौरान जब्त कर लिया । पुलिस के मुताबिक कैंटर गाड़ी सैनिक कॉलोनी की तरफ से आ रही थी तभी पुलिस की टीम ने इसे रूकने का इशारा किया गया। इस गाड़ी में भारी मात्रा में 900 पेटी देसी शराब लोड थी। जिसका पुलिस ने परमिट मांगा लेकिन चालक ने परमिट कहीं और का दिखाया, जो कि फरीदाबाद का नहीं था। पुलिस के मुताबिक चालक द्वारा दिखाया गया परमिट हथीन से भिवानी जाने का था। लेकिन चालक कैंटर को लेकर फरीदाबाद में आ गया इसी के चलते कैंटर को काबू में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया । 

काबू की गई इस शराब की कीमत लगभग 3 लाख के करीब आंकी जा रही है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका मेडिकल करवा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *