पंजाब डेस्क: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। सिद्धू ने ट्विटर पर अपना वीडियो शेयर कर कई खास बातें कही हैं। सिद्धू ने कहा है कि, वह उन्हें दिए गए ”सम्मान” के लिए हमेशा कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, वह ”कभी भी समझौता नहीं कर सकते।”सिद्धू ने कहा कि जो लोग पंजाब के लिए उनके प्यार को समझते हैं वे कभी उन पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://twitter.com/i/broadcasts/1lPKqmrwlblKb
मुझे पंजाब से इश्क है- सिद्धू
सिद्धू ने कहा, ” मुझे पंजाब से इश्क है और जो इसे समझते हैं वो कभी मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। हर जगह मेरी प्रतिभा को नजरअंदाज किया गया। राजनीति में पांच को 50 बनाया जा सकता है और 50 को शून्य में बदला जा सकता है।” सिद्धू 14 अक्टूबर को पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात करेंगे और पार्टी की राज्य इकाई से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
