Thursday , 10 September 2026

अगले पांच दिनों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। IMD ने अगले चार-पांच दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ आने की आशंका है। खास तौर पर अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी इसी तरह का मौसम रहेगा। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अगले चार दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने अगले छह दिनों के दौरान भारत के कई हिस्सों में मध्यम बाढ़ के खतरे की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 17 से 19 जुलाई के बीच बारिश होगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 11-12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोंकण, गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी 18 से 20 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी 19-20 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *