नेशनल डेस्क: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत खराब बीते दिन अचानक खराब हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह को बुधवार की शाम अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इसके अलावा उनके चेस्ट कंजेशन की शिकायत थी। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका देखभाल हो रहा है। तो वहीं इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सेहत में सुधार को लकेर एक ट्वीट किया है। ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
PM मोदी ने ट्वीट कर येे लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत के बारे में जब सुना तो उन्होंने उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के जल्द ठीक होने तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
