नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के सलेम जिले में एक ऐसा मामला समने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की अवैध संबंध के शक अपने बच्चों को फांसी पर लटका कर मार डाला और खुद भी आत्महत्या कर ली। शख्स ने मौत से पहले एक वीडियो बी रिकॉरेड कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल यह मामला तब सामने आया जब पति चोट लगने के कारण घर पर ही कुछ दिनों से आराम कर रहा था। मंगलपट्टी का 33 वर्षीय एक व्यक्ति तेरह साल से एक रेस्तरां में काम कर रहा था। वह एक कार्यस्थल दुर्घटना में घायल हो गया था और दस दिनों से घर पर ठीक हो रहा था जब उसे संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रही है । इसके बाद दंपति के बीच यह विवाद का मुद्दा बन गया और पति ने पत्नी से कहा कि वह किसी दूसरे शख्स से बात न करें।

फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर लगाई फांसी
रविवार शाम को उसने अपनी पत्नी को बताया कि, वह पास की दुकान पर जा रहा है और अपने नौ साल के बेटे और पांच साल की बेटी को अपने साथ ले गया। उसने अपनी पत्नी का मोबाइल भी साथ रखा था। फिर उसने कथित तौर पर बच्चों की हत्या कर दी और उसने अपनी पत्नी के फोन से उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया। महिला और उसके परिवार ने सलेम जिले के संकागिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तलाशी शुरू की तो एक आम के खेत में युवक और बच्चों का शव मिला। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
