पूर्वी मेक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी अंडर वॉटर सुरंग मिली है। जिसकी सुरंग की लंबाई 347 किलोमीटर है। यह सुरंग ग्रैन एक्युफेरो माया नाम के अभियान के तहत खोजी गई, जिसमें गोताखोरों की एक टीम युकाटन पेनेसुला में सुरंग ढूंढने के लिए बनाई गई थी।
12 हजार साल पुरानी है। इस सुरंग का नाम सैक एकटन रखा गया है। सुरंग 12 हजार साल पुरानी है। इस खोज के बाद प्राचीन माया सभ्यता के बारे में जानकारी मिल सकती है।
अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता ग्वाटेमाला, मेक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। माया सभ्यता मेक्सिको की एक महत्वपूर्ण सभ्यता थी। अभी तक माया सभ्यता में लोगों के रहन-सहन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इस सभ्यता के बारे में कहा जाता है कि इसमें शासक पुरुष होता था। कभी-कभी रानियां भी शान करती थी। राजा के सिंहासन पर बैठते समय देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मानव बलि दी जाती थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
