पंचकूला, 29 मई : पंचकूला के सेक्टर-2 में बने उत्कृष्ट सोसाइटी के कार्यालय में एचसीएस अधिकारी ने महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत की। कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त युवती रोते हुए कार्यालय से बाहर निकली। जब मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वे लीपापोती करने की कोशिश में जुट गए।
घटना के बारे में पता चलने पर पीड़िता के परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले HCS अधिकारी की कार्यालय में ही धुनाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती ने बताया कि HCS अधिकारी दो तीन महीने पहले ही ड्यूटी पर आया है। वहीं युवती ने HCS अधिकारी के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
