उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, पति ने अपनी पत्नी का पहले तार से गला घोंटा और फिर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद उसने भी आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि, यह मामला घरेलू कलह का है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी किराने का दुकान चलाता है और उनके बीच में अकसर झगड़ा होता था। वहीं इस घटना के बाद लड़की वालों का आरोप है कि, यह हत्या दहेज के लिए हुई है। वहीं पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई । बताया जा रहा है कि, उसकी पत्नी गर्भवती थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खुद भी लगाई फांसी
जानकारी के मुताबिक, 30 साल के शावेज ने अपनी पत्नी की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी की जान तार से गला घोंटकर ली है। आरोपी द्व्रारा अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारने की भी बात सामने आई है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि हत्या के असल कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी ने अपनी किराना की दुकान नहीं खोली तो इस पर पड़ोसियों को शक हुआ।
Read More Stories:
दहेज के लिए की गई है हत्या
पड़ोसियों द्वारा आवाज लगाने और फोन करने पर भी जब आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया तो लोग छत के सहारे घर में घुसे और कमरे में लाश जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। लड़की के परिवार वालों ने यह आरोप लगाया है कि, शावेज ने यह हत्या दहेज के लिए की है। उनका कहना है कि तीन महीने पहले भी उन दोनों के बीच दहेज को लेकर झगड़ा हुआ था जो समझाने के बाद भी सुलझा नहीं था। आपको बता दें कि दोनों की शादी करीब ढेड़ साल पहले हुई थी और आरोपी किराना की दुकान चला रहा था। सीओ ने बताया कि, दोनों के बीच कई महीनों से मन मोटाव चल रहा था और हत्या के पीछे यही कारण हो सकता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
