8 जून(जितेंद्र मोंगा): एक बार फिर अपनी मांगे पूरी न होने से नाराज आशा वर्कर वीरवार यानि 7 जून से हड़ताल पर है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल पर रहने का आशा वर्कर एलान कर चुकी हैं। फतेहाबाद में आज दूसरे दिन भी आशा वर्कर की हड़ताल जारी रही। आशा वर्कर ने प्रदेश सरकार को आज शाम तक की चेतावनी दी है कि अगर सरकारने उनकी मानी गई मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो आशा वर्कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। आशा वर्कर ने आज हड़ताल के दूसरे दिन फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के बाहर धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आशा वर्कर का कहना है कि बीते दिनों जब उनके द्वारा हड़ताल की गई थी तो सरकार ने उनकी कई मांगे मान ली थी, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी मानी गई मांगों को लेकर नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया। जिसको लेकर अब उन्हें मजबूरन दोबारा से हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। आशा वर्कर की जिला प्रधान शीला रानी ने बताया कि उनके द्वारा 7 और 8 जून को हड़ताल की गई है और अगर आज शाम यानि 8 जून शाम तक सरकार ने उनकी मानी गई मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। शीला रानी ने कहा कि आशा वर्कर की यह हडताल प्रदेश स्तर पर की जा रही हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
