कुरुक्षेत्र, हरियाणा 11 दिसंबर 2024 (गर्ग): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आज कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 18,000 बच्चों ने एक साथ 1 मिनट तक गीता का पाठ किया। इसके साथ ही, देश-विदेश से करीब 1 करोड़ 38 लाख लोग ऑनलाइन माध्यम से इस पाठ में शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस आयोजन के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज रहे। इनके साथ तंजानिया की संस्कृति मंत्री पिंडी हजारा चन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया युवाओं को बड़ा संदेश
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा, “युवाओं को अपने जीवन में एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए सात्विक भाव से आगे बढ़ना चाहिए। मन से ईर्ष्या, द्वेष, लोभ, मोह और अहंकार को त्याग कर असाधारण सोच अपनानी चाहिए।”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क का नाम बदलने की घोषणा भी की। अब इसे ‘केशव पार्क’ के नाम से जाना जाएगा।
शिवराज चौहान ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर दिया जोर
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गीता के कर्मयोग के संदेश को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सही ठहराते हुए कहा, “जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से कार्य करता है, वही सफलता प्राप्त करता है।” उन्होंने ‘एक देश, एक चुनाव’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग चुनाव देश के विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने रचा नया इतिहास
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता जयंती की बधाई देते हुए बताया कि इस बार गीता पाठ में देश-विदेश से करीब 1 करोड़ 50 लाख लोगों ने भाग लिया। 45 देशों और देशभर के 4,000 केंद्रों से लोग इस आयोजन से जुड़े। उन्होंने कहा, “यह वैश्विक आयोजन गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सफल रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
