बिहार डेस्क- बिहार के बांका से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, भाभी के साथ अवैध संबंध रखने में बाधक बनने पर एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी सजा दी जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाये। हत्या की घटना को पति ने तेज धारदार हथियार से न केवल अंजाम दिया बल्कि साक्ष्य मिटाने की नियत से शव के कई टुकड़े कर दिए और बोरी में बंद कर नदी के किनारे गड्ढे में भी दफना दिया। जहां पुलिस को शव की बरामदगी के लिए नदी की खाक छाननी पड़ गई। मृतका की पहचान रीमा देवी के रुप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतका के परिजनों के बयान पर आधार पर प्राथमिकी दर्ज
वहीं हत्यारा की पहचान पति का नाम हेमंत यादव है। हत्या की इस घटना के बाद से आरोपी पति सहित अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य के आधार पर शव की खोज की। बताया जा रहा है कि, हेमंत यादव का किसी महिला से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर घर में हमेशा विवाद होता था। पंचायती भी हुई लेकिन, मामला शांत नहीं हुआ बल्कि बढ़ता ही गया।
Read More Stories:
इस विवाद का दुष्परिणाम पत्नी की हत्या के रूप में देखने को मिला. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की, संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घर और नदी के पास इकट्ठा हुई। बाद में काफी मुश्किल से पुलिस बोरे में बंद शव को मिट्टी भरे गड्ढे से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। मृतका के मायके के लोगों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की गिराफ्तारी की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
