Saturday , 25 July 2026

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में भारी उछाल, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने केस

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,71,202 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना की पोजिटीविटी दर में कमी देखने को मिली है, पोजिटीविटी दर अब 16.66 से घटकर 16.28 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 1,38,331 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 314 लोगों की मौत हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 15,50,377 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,50,85,721 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,86,066 हो गई है।

ओमिक्रोन केसों में आई तेजी, 28.17 फीसद बढ़े मामले

वहीं अब ओमिक्रोन के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में इसके कुल 7,743 मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले इसमें 28.17 फीसद का उछाल देखने को मिला है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *