Wednesday , 16 September 2026

Haryana Blackout Alert: कल रात 8 बजे से 15 मिनट का अंधेरा, जानिए क्यों बुझेगा पूरा प्रदेश

चंडीगढ़,30 मई 2025 । हरियाणा में 31 मई को रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे प्रदेश में ब्लैकआउट (बिजली बंद) किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति — जैसे युद्ध या प्राकृतिक आपदा — में प्रशासन और आम जनता की तैयारी की जांच करना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्यों किया जा रहा है ब्लैकआउट?

हरियाणा सरकार की ओर से बताया गया है कि यह एक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल है, जिसमें जनता को यह अनुभव कराया जाएगा कि अगर अचानक अंधेरा छा जाए और बिजली न हो तो क्या तैयारी होनी चाहिए।

गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि यह प्रदेश की दूसरी बड़ी मॉक ड्रिल है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। इसके लिए 32,000 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया है जो इस ड्रिल में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

DCs को मिले खास निर्देश

राज्य के सभी जिलाधिकारियों (DCs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में इस मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से सफल बनाएं। यदि किसी स्थान पर निर्धारित समय पर ब्लैकआउट संभव नहीं हो, तो समय में परिवर्तन किया जा सकता है, लेकिन ड्रिल किसी भी सूरत में रद्द नहीं होगी।

जनता से अपील: घबराएं नहीं, सहयोग करें

गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने जनता से घबराने के बजाय सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास हमें यह समझने में मदद करते हैं कि असली संकट के समय हम कितने तैयार हैं।

“यह सिर्फ एक तैयारी है, घबराने की जरूरत नहीं। लेकिन सभी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।” – सुमिता मिश्रा

अफवाहों से बचें, जागरूक बनें

हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए है। सभी विभागों, प्रशासनिक इकाइयों और वॉलंटियर्स को ‘रियल सिचुएशन’ की तरह इसे अपनाने का निर्देश दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *