Sunday , 26 July 2026

Kurukshetra News: अवैध हथियार की तस्करी करने का दूसरा आरोपी काबू

एक महीना पहले विक्की सोढ़ी गैंग के सदस्य को देसी पिस्तौल की तस्करी करने के एक और आरोपी को सीआईए-एक ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तस्कर मनोज कुमार निवासी झबीरन जिला सहारनपुर सहित दो आरोपियों को पकड़ चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CIA एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर गुलडेरा गांव के टी-प्वाइंट खेड़ी मोड़ से दिलबाग उर्फ बग्गा निवासी हेलवा को एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस सहित काबू किया था। आरोपी दिलबाग उर्फ बग्गा के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया था। पूछताछ के बाद टीम ने आगामी जांच करते हुए 12 मार्च को सप्लाई करने के आरोपी पारस निवासी झांसा को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। आगामी जांच के दौरान सीआईए-एक ने अवैध हथियार तस्करी करने के दूसरे आरोपी मनोज कुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *