Friday , 30 October 2026

भारी बारिश के चलते भरभराकर गिरा मकान, 2 की मौत

छत्तीसगढ़ डेस्क- देश में मानसून तेजी से सक्रिय है ऐसे में बारिश कई राज्यों के लिए मानसून एक तबाही बन गया है, कई जगहों पर तो  मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी हो चुका है। इसी दौरान तेज बारिश के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसा बेमेतरा जिले खेड़ा गांव का है, जहां तेज बारिश की वजह से बीती रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें सोए दादी एवं नातिन की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

पूरे गांव में फैला मातम

आज सुबह जब गांव वालों को दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में मातम फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारो चौकी पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नातिन और दादी कच्चे घर में सोए हुए थे। रात भर हुई बारिश के चलते देर रात अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें दबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान धनैया बाई यादव उम्र 80 वर्ष, एवं ईश्वरी यादव 20 वर्ष बताई जा रहा है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण दीवार ढहने ते मामले सामने आ रहे है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *