नेशनल डेस्क: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महज 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी रेलवे ट्रैक पर मृत मिला है। पुलिस पिछले दिनों से राजू नामके इस शख्स की तलाश में थी और उस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। पुलिस ने कहा था कि जो भी व्यक्ति 6 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के आरोपी की जानकारी देगा और गिरफ्तारी में मदद करेगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, 6 साल की बच्ची के साथ हैदराबाद के सैदाबाद में रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने कही थी ये बड़ी बात
पूरे मामले में ध्यान देने वाली बात यह है कि 14 सितंबर को ही प्रदेश के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि आरोपी का एनकाउंटर दिया जाएगा। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजू का एनकाउंटर किया गया है? विपक्ष के साथ ही मानवाधिकार संगठन भी सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी फलकोंडा राजू की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी फलकोंडा राजू की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। आरोपी पिछले कई दिनों से फरार था। लेकिन आज उसका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया है। तेलंगाना के डीजीपी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि आरोपी के शरीर पर निशान से उसकी पहचान की गई और उसके बाद ही इसकी पुष्टि की गई है यह वही आरोपी है जिसकी पुलिस को 6 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में तलाश थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
