सिरसा : सिरसा में आज वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर मैराथन रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खटटर ने शिरकत की। मैराथन रन फॉर यूनिटी में सीएम मनोहर लाल खुद लोगों के साथ खूब दौड़े। मैराथन रन फॉर यूनिटी में नशे के खिलाफ संदेश दिया गया। सीएम ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सिरसा की मैराथन रन फॉर यूनिटी में लोगों का उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि मैराथन में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। ये मैराथन हरियाणा की सबसे बड़ी मैराथन थी। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश में एकता अखंडता का सन्देश दिया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
