17 अप्रैल 2019 इंद्री (करनाल): करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने बुधवार को इंद्री विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों का दौरा कर वोट की अपील की। इस दौरान मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने दावा करते हुए कहा कि वोट के मामले में इंद्री विधानसभा क्षेत्र नंबर वन पर रहेगा औऱ भाजपा प्रत्याशी की रिकार्ड मतों से जीत होगी। गांव गांव में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया।बता दें कि बुधवार को मंत्री कर्णदेव काम्बोज के साथ संजय भाटिया ने कुंजपुरा मंडल के गांव मंगलपुर, दनियालपुर, नेवल, कुंजपुरा, मुगलमाजरा, बड़ागांव, घीड, सलारपुरा, जयरामपुर, माखू माजरा, संगोहा, संगोही, रंबा, उचाना, बलड़ी और बसंत विहार का दौरा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी अनुसार मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संजय भाटिया का भाजपा में 35 वर्ष पुराना संघर्ष रहा है और पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहा है। गांवो और शहरों की समस्याओं को भली भांति जानते है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि करनाल जिले में इंद्री हल्के से अन्य हलकों से ज्यादा वोटो से जिताकर लोकसभा में भेजेंगे। ये चुनाव राष्ट्र को मजबूत बनाने का चुनाव है। दूसरे दल देश को तोडऩे पर आतुर है, ऐसी ताकतों को वोट की चोट पहुंचानी होगी। उन्होंने पांच वर्षों की उपलब्धियां लोगों के सामने रखी।रनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने कहा कि यह चुनाव सर्व समाज मिलकर लड़ रहा है। जनता की आवाज नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की है। उन्होंने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि जनता का प्यार मुझे मिल रहा है। भाटिया ने कहा कि भारतीय सेनाओ ने पाकिस्तान को उसके घर मे घुस कर मारा तो कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पेट मे दर्द हुआ। वे सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने लगे। गांवों के दौरों के दौरान कुंजपुरा के पुर्व सरपंच सुभाष भाटिया समेत सेंकडो लोंगो ने मंत्री कर्णदेव काम्बोज और भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर मेयर रेणुबाला गुप्ता, कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, रमेश कश्यप, सुभाष भाटिया, अमनदीप विर्क, सोहन सिंह राणा, रणबीर गोयत, गुलशन अरोडा, मास्टर राजेन्द्र, सरपंच चरण सिंह राणा, सरपंच अनिल गंभीर, चेयरमैन ईलम सिंह, नाथीराम काम्बोज, सतीश पोसवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
