Friday , 11 September 2026

एमएमएस ने खोले बाबा के राज, अय्याश बाबा पहुंचा सलाखों के पीछे

टोहाना, 20 जुलाई(नवल सिंह): बाबा बालकनाथ के मंदिर के महंत की अश्लील वीडियो वॉयरल होते ही पुलिस एक्शन मोड़ में आई और बाबा के आश्रम व निवास पर छापेमारी करते हुए आश्रम से कुछ सामान भी बरामद किया।
बता दे,  खुद को नागा बाबा बताने वाले बाबा अमरपुरी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस डीएसपी जोगिन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर से सुचना मिली कि बाबा अमरपुरी की कुछ आत्तिजनक वीडियो सामने आई है, जिसमें उक्त बाबा महिलाओं से अवैध संबध बना रहा है। मामले की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बाबा के मन्दिर व घर से कुछ सामान बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस बाबा को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि इस सब में और कौन कौन शामिल है। पुलिस को छानबीन के दौरान जो सामान बरामद हुआ है उसकी जांच भी जारी है। पुलिस को छानबीन के दौरान भारी संख्या में वीडियो भी बरामद हुई है।
बता दे कि पिछले साल 13 अक्टूबर को शहर की महिला ने भी अपने पति सहित सामने आकर बाबा अमरपुरी नागा साधु पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए  महन्त बाबा अमरपुरी को हिरासत में ले लिया था। बाद में इस मामले ने यु टर्न ले लिया था और बाबा की लड़की ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर पुलिस की मदद से आरोपी महिला को रंगे हाथ पैसे लेते गिरफ्तार करवा दिया था। जिसके बाद बाबा खुली हवा में आ गया था। पर पिछले कुछ समय से बाबा के कुछ विडिय़ो चर्चा में है जिसमें बाबा अलग-अलग लड़कियों से सैक्स करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो में महिलाओं के चेहरे भी नजर आ रहा है और बाबा का चेहरा भी कुछ वीडियो में नजर आ रहा है।
बाबा के बारे में बता दे कि यह बाबा टोहाना के मुख्य बाजार में जलेबी बनाने की रेहडी लगता था। उसकी जलेबियाँ बडी प्रसिद्ध थी।  बदलते समय के साथ तीज त्यौहार पर बडे स्टाल लगा कर मिठाईयां भी बेचता था। उसका व्यापार लगातार बढ रहा था। इस बीच उसने अपने व्यापार से हटकर जादू-टोना शुरू कर दिया। अपने आप को नागा बाबा घोषित कर दिया। व शहर के बीचों बीच मन्दिर बना लिया। जिसमें मुख्य महिलाओं का आना-जाना देखा जा सकता था।
लेकिन अबकी बार इस बाबा की अश्लील वीडियो समाने आई है जिसकी जाँच पुलिस कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *