Saturday , 25 July 2026

तेज रफ्तार गाड़ी की 7 वाहनों से भिड़ंत, 1 की मौत 6 गंभीर रुप से घायल

कर्नाटक डेस्क-  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दर्दनाक घटना घटित हुई जहां पर, एक सड़के हादसे में 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि, 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दरअसल, घटना मंगलवार को शहर के इंदिरानगर इलाके घटित हुई जहां पर तेज रफ्तार से आ रही मर्सिडीज बेंज कार की कथित रूप से एक अन्य कार से टक्कर हो गई जिसके बाद मौके से फरार होने के चक्कर में ये दुखद घटना घट गई। इस बारे में जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त ने दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

घटना की जांच जारी
उन्होंने बताया कि, हादसा एक तेज रफ्तार मर्सिडीज से हउआ जिसमें उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक वाला नीचे गिर गया। इसके बाद मर्सिडीज चालक को लगा कि, अब हंगाम मच जाएगा इसलिए उसने मौके से भागने का सोचा और इस चक्कर में उसने वहां पास ही में खड़ी मारुति ऑल्टो कार को टक्कर मार दी।

जिससे उसमे बैठ चालक की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि इस हादसे में मर्सिडीज का ड्राइवर भी घायल हुआ है, जिसे कि एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क हादसे में मर्सिडीज के अलावा करीब सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब 6 लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *