Wednesday , 9 September 2026

DRDO ने किया इस खास हथियार का सफल परीक्षण, नौसेना के युद्धपोतों पर जल्द होगा तैनात

नेशनल डेस्क- DRDO ने एक बार फिर से एक बड़ी कामयाबी को हासिल कर लिया है बता दें, भारत ने मंगलवार को छोटी दूरी वाले एक मिसाइल का परीक्षण किया जो सफल रहा इसकी खास बात ये है कि, ये मिसाइल जमीन से हवा में मार कर सकती है। DRDO ने मंगलवार को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह परीक्षण ओडिशा के तट से कुछ दूर चांदीपुर में किया गया। इस बारे में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, इस मिसाइल को वर्टिकल लांचर से कम दूरी की सतह से लांच किया गया। मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया कि उम्मीद के अनुसार ही मिसाइल का प्रदर्शन रहा।

भारतीय नौसेना ने किया तैयार
भारतीय नौसेना ने इसे तैयार किया है। मंगलवार को DRDO व नौसेना के अधिकारी भी इस परीक्षण के दौरान मौजूद रहे। इसी साल 22 फरवरी को इसका पहला परीक्षण किया गया था। मंत्रालय ने कहा, ‘बेहद कम ऊंचाई वाले एक इलेक्ट्रॉनिक निशाने के खिलाफ मिसाइल को वर्टिकल लांचर से दागा गया।

मिसाइल की उड़ान, उसके पथ और अन्य आंकड़ों, मानदंडों को रिकॉर्ड किया गया।’ मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल की प्रणाली ने आशा के अनुरुप काम किया। इस परीक्षण को देखने के लिए DRDO और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी चांदीपुर में मौजूद रहे।

Read More Stories:

नौसेना की क्षमता को मजबूत बनाएगी मिसाइल
इस मिसाइल की रेंज 50 से 60 किलोमीटर है और ये जमीन से ही हवा में मार कर सकती है। दूसरे शब्दों में हवा से आने वाले खतरे को इस मिसाइल के जरिए हवा में ही नष्ट किया जा सकता है। इस मिसाइल को नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण पर DRDO, नेवी और प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों और संगठनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, यह मिसाइल प्रणाली हवाई खतरों के खिलाफ भारतीय नौसेना की क्षमता को और मजबूत बनाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *