हरियाणा डेस्क- हरियाणा के रेवाड़ी से कैंटर द्वारा महिलाओं को टक्कर मारकर पलटने का मामला सामने आया है जिसके चलते एक महिला और चालक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बती जा रही है। जहां रोहतक हाइवे पर इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि, दो महिलायें घायल हो गई, जिनमें एक की नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं दूसरी महिला का रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डॉक्चरो ने किया मृत घोषित
बता दें, बीकानेर निवासी तीन महिलायें रेवाड़ी-रोहतक हाइवे स्थित नयागांव कट के पास हाइवे किनारे वापिस अपने घर जा रही थी कि, तेज रफ़्तार कैंटर ने महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर भी डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। जिसमें कैंटर चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
Read More Stories:
- PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ का शिलान्यास, कहा- हजारों लोगों को एयरपोर्ट नए रोजगार देगा
जिसके बाद तुरंत सभी घायलों को रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर भर्ती कराया गया। जहाँ बीकानेर निवासी महिला राधा और कैंटर चालक सचिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल एक महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया है, और एक घायल महिला का रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
