Friday , 30 October 2026

रोडवेजकर्मियों ने प्राइवेट रूट परमिट का किया विरोध, परिवहन नीति को रद्द करने की मांग

प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारी निजीकरण के विरोध में 24 घंटे के धरने पर बैठे हैं। रोडवेज कर्मचारी इस धरने के माध्यम से प्राइवेट रूट परमिट का विरोध करते हुए परिवहन नीति को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे कर्मचारी किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं चाहते। उनका कहना है कि कर्मचारियों के विरोध के बावजूद सरकार निजीकरण पर तुली है। इसी के तहत रोडवेज कर्मचारी डिपो पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। यह धरना 24 घंटे तक चलेगा और शुक्रवार सुबह धरने का समापन होगा। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को निजीकरण को बढ़ावा देने की बजाय रोडवेज के बेड़े में बसों को शामिल करना चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *