HCMS बैनर तले बुधवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी बंद की। वहीं नागरिक अस्पताल के डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर लैब परिसर के बाहर बैठे। हड़ताल की पूर्व सूचना के कारण नागरिक अस्पताल में 20 से 25 मरीज ही पहुंचे। इनमें कुछ मरीज हड़ताल की सुनकर निराश होकर वापस लौट गए। वहीं कुछ ओपीडी परिसर में ही हड़ताल खत्म होने की आस लेकर बैठे रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉक्टरों ने 20 से 26 दिसंबर तक विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर ओपीडी को संभाला लेकिन उसके बावजूद सरकार ने मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया हालांकि 26 दिसंबर की देर शाम डीजी हेल्थ के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एसोसिएशन को संदेश पहुंचाया कि वे 27 दिसंबर को उसने वार्ता करेंगे और वे अपनी हड़ताल को टाल दे लेकिन डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखी।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
