Saturday , 25 July 2026

हरियाणा के कई जिलों में हुई जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान

हरियाणा डेस्क: मौसम का रूख एकबार फिर बदल गया है। तो वहीं हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर, राजस्थान-यूपी बॉर्डर और दिल्ली एनसीआर में जबरदस्त बूंदें बरसीं हुई। कई जिलों में तो ओलावृष्टि भी हुई। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

खराब मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। बताया जा रहा है कि, 28 फरवरी, 2022 तक दक्षिण अंडमान सागर के आस-पास दवाब बनेगा, जिससे बारिश के आसार हैं।

हरियाणा के कई जिलों में हो रही बारिश

हरियाणा में आज सुबह, यानी कि शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार रात भी कई जिलों में जबरदस्त ओलावृष्टि और बारिश हुई। रात 10 बजे के करीब मध्य हरियाणा के जींद में गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इसके बाद प्रदेशभर में बारिश होने की सूचना आई। कई जिलों में रात को शुरू हुई बारिश सुबह तक होती रही।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *