उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बेहद ही शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल के बाथरूम में एक स्वीपर ने कक्षा 3 की छात्रा से रेप किया। वहीं जब बच्ची स्कूल से घर लौटी तो उसने आपबीती परिवार वालों को सुनाई, जिसे सुनते परिजन सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वीपर के खिलाफ रेप की धारा 376 आईपीसी 9/10 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक, रथयात्रा के रहने वाले परिवार की 9 साल की बच्ची कक्षा 3 में पढ़ती है। रोज की तरह वह स्कूल पहुंची थी। इसी दौरान दोपहर में बच्ची वॉशरूम में गई तो स्वीपर भी घुस गया। उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। वहीं इस दौरान बच्ची चिल्लाई तो स्वीपर ने उसे डरा धमका कर चुप करा दिया। जिसके बाद डरी सहमी बच्ची ने किसी से कुछ नहीं कहा।
Read More Stories:
आरोपी स्वीपर से पूछताछ में जुटी पुलिस
वहीं जब घर पहुंची तो मां ने उसकी हालत देखकर पूछा तो बच्ची ने फफकते हुए आपबीती सुनाई। जिसे सुन परिजनों दंग रह गए। तभी मां व अन्य परिजन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे। यहां दो घंटे तक नोकझोंक के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोपित स्वीपर लहरतारा के सिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्वीपर से पूछताछ में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
