हरियाणा डेस्क: हरियाणा के भिवानी जिले में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस हवलदार ने तीन लोगों को ताबड़तोड़ गोलियां मारी और बाद में खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में हवलदार के परिवारवालों का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि घायलों ने गोली मारकर उसकी हत्या की है। फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। तो वहीं घटना के बाद आसपास के इलाकों मे सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
दरअसल यह मामला बवानीखेड़ा क्षेत्र के किरवाड़ा गांव का है, जब बाइक पर आए एक शख्स ने 62 वर्षीय महावीर, उसके भाई जगबीर और जगबीर के बेटे राजेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद यह पता चला कि गोली मारने वाला शख्स हांसी पुलिस की साइबर सेल में कार्यरत हवलदार रविंद्र था और उसने वहां से फरार होने के बाद खुद को भी गोली मार कर हत्या कर ली
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
