यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ। नोटिस चस्पा होने के बावजूद भी वह नहीं आया। क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को सुबह 10 बजे उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष मिश्रा के नेपाल भाग जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा नेपाल बॉर्डर के समीप कहीं छिपा हो सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घर पर भी नहीं मिला आशीष
पुलिस, आशीष के घर भी गई। वह घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने घर के गेट पर उसे शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक हाजिर होने का नोटिस चस्पा दिया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। पुलिस आशीष को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
