हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा के पानीपत में भूकंप का केंद्र रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र दिल्ली के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। मंगलवार व बुधवार की आधी रात को 12 बजकर 28 मिनट पर धरती में कंपन महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र धरती के पांच किलोमीटर नीचे रहा। हलचल इसराना क्षेत्र के पास दर्ज की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा में इस महीने में ये दूसरा भूकंप है। 11 दिसंबर को भी रोहतक में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। भूकंप की तीव्रता 2.3 मापी गई थी। हलचल जमीन के पांच किलोमीटर नीचे ही हुई थी। सोनीपत में 26 नवंबर को रविवार को तड़के चार बजे सोनीपत, झज्जर, जींद और रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 3 अक्तूबर को भी सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सोनीपत में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है। सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर के पास भूकंप का केंद्र रहा था जिसकी गहराई धरती में 5.0 किलोमीटर रही, जिसका असर झज्जर तक भी था।
हिमालय पर्वत और उसके तराई क्षेत्र में लगातार प्लेट टेक्टोनिक्स की गतिविधियों से भूकंप आते रहते हैं। मुख्य प्लेट से देहरादून से लेकर महेंद्रगढ़ तक एक सवप्लेट में भी लगातार छोटे स्तर के भूकंप आते रहते हैं। इसकी वजह से धरती की ऊर्जा रिलीज होती रहती है जो किसी बड़े पैमाने पर भूकंप से बचाने में सहायक होती है। 3 अक्तूबर की दोपहर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर के अलावा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
