Saturday , 12 September 2026

रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, जानें ?

हरियाणा डेस्क: रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, इस अवसर पर महिलाओं को हरियाणा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा करवाई जाएगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी जा रही है। परिवहन मंत्री की मंजूरी के बाद महिलाओं को इस सेवा का लाभ मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

12 से 15 साल के बच्चें के साथ महिलाएं मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी

मूलचंद शर्मा ने कहा कि, भाई-बहन के इस पावन पर्व पर महिलाओं को हरियाणा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा का उपहार दिया जाएगा। एक दिन के लिए 12 से 15 साल के बच्चें के साथ महिलाएं मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी। मूलचंद ने कहा कोविड प्रोटोकॉल का मुफ्त यात्रा में पालन करना होगा।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *