Saturday , 25 July 2026

Omicron के बढ़ते मामलों के चलते करीब आ रहा Lockdown! देखें किस राज्य में कितने केस?

नेशनल डेस्क:  देश में कोरोना व ओमिक्रोन के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु उन राज्यों में शामिल हैं जहां एक बार फिर संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बीच, महाराष्ट्र के एक मंत्री ने संकेत दिए हैं कि राज्य में कोरोना के हालात काबू नहीं हुए तो एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के राज्य मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा, महाराष्ट्र में नए सिरे से तालाबंदी करने का चरण करीब आ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर अंतिम फैसला लेंगे। बता दें, बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 8,067 नए केस आए हैं और अभी यहां देश में सबसे अधिक संक्रमण दर दर्ज की गई है।

देखिए ओमिक्रॉन के कहां कितने मामले ?

  • महाराष्ट्र: 454
  • दिल्ली: 351
  • तमिलनाडु: 118
  • गुजरात: 115
  • केरल: 109
  • राजस्थान: 69
  • तेलंगाना: 62
  • हरियाणा: 37
  • कर्नाटक: 34
  • आंध्र प्रदेश: 17
  • प. बंगाल: 17
  • ओडिशा: 14
  • मध्य प्रदेश: 10

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *