Saturday , 25 July 2026

देश की रक्षा करते शहीद हुआ हरियाणा का लाल, अंतिम विदाई में हरकिसी की आंखें हुई नम

हरियाणा डेस्क: स्वतंत्रता दिवस से पहले सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है, जिसमें भारी गोलीबारी हुई। इसी दौरान आतंकियों की गोली हरियाणा के सुरेंद्र कालीरामण को लगी। हिसार के सुरेंद्र कालीरामण की शहादत के बाद सैन्य-वाहन उनके पार्थिव शरीर को हिसार के गांव खरकड़ी लाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुरेंद्र कालीरामण की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा

शहीद जवान सुरेंद्र कालीरामण की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। सुरेंद्र कालीरामण जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। गांव खरकड़ी पहुंचने पर सेना के काफिले के साथ ही बड़ी तादाद में लोग जुटे।

लोगों ने शहीद कालीरामण को तिरंगा यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि दी। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *