नेशनल डेस्क: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भारतीय हॉकी टीम के सेमी फाइनल में पहुंचने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को फ़ोन करके बधाई दी। गृह मंत्री ने कहा कि वो बहुत जोश में नजर आ रही थी और उनका हौसला देखते ही बनता था। वहीं उन्होंने विश्वास जताया कि वो अंतिम टारगेट तक अपनी टीम को लेकर जाएंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विज वे की ये बड़ी घोषणा
गृह मंत्री ने बधाई देते हुए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, जो भी टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आएगा उसको हरियाणा सरकार 6 करोड़ रुपये देगी साथ ही सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि महिला हॉकी टीम में 9 लडकियां हरियाणा की है जो की हरियाणा के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर और ब्राउन मेडल लेकर आने वालो को भी इनाम के साथ सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
