Monday , 27 July 2026

कोहरे की चादर में लिपटा Haryana, कल से मौसम लेगा करवट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा Weather

देश के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सुबह घना कोहरा छा रहा है। वहीं, हरियाणा में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के साथ ही तेजी से रात के तापमान में गिरावट हो रही है। पिछले चार दिन में ही करीब 1.3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम
दूसरी तरफ आने वाले पांच दिन में ही दो पश्चिमी विक्षोभ आने से बदलाव होगा। मौसम विज्ञानियों ने 10 दिसंबर की रात से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान हल्की बादलवाई के साथ हवा चल सकती है। विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

13 दिसंबर तक खुश्क रहेगा मौसम
पिछले दिनों प्रदेश के जिलों में हुई वर्षा के बाद से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट है। मगर दिन के समय हिसार व आसपास के जिलों में धूप खिलने के कारण तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 व 11 दिसंबर को राज्य में मौसम परिवर्तनशील तथा बीच बीच में हल्की बादलवाई रहने तथा हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 दिसंबर रात्रि से फिर से आंशिक बादलवाई व मौसम खुश्क संभावित।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *