शशि कपूर साहब को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी उनकी फैन फॉलोइंग थी। इसका उदाहरण है कि मंगलवार को पाकिस्तान के पेशावर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार को शशि कपूर की प्रेयरमीट पृथ्वी थिएटर में रखी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पाकिस्तान के पेशावर में भी मोमबत्तियां जलाकार उनके फैन्स ने उन्हें याद किया। शशि कपूर का परिवार पेशावर से ही पलायन कर भारत आया था। कपूर परिवार का पुराना मकान, जो पेशावर के ओल्ड सिटी में किस्सा खवानी बाजार में स्थित है, शशि कपूर के दादा ने 1918 में बनवाया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
