Sunday , 26 July 2026

बड़ी खबर: इस साल हरियाणा करेगा ‘राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता’ का आयोजन

हरियाणा डेस्क: हरियाणा खेलों में लगातार प्रगति कर रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता का शुभंकर “श्यामू” व “मोटो” भी लॉन्च किया। इस अवसर पर हरियाणा तलवारबाजी संघ की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी

बता दें, कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश व देश का नाम राोशन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार की खेल नीति की भी लगातार प्रशंसा की जाती रही है। इन्हीं सब प्रयासों के बलबूते हरियाणा का नाम खेलों के हब के रूप में विकसित हुआ है। इसी का परिणाम है कि इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन करने का मौका हरियाणा को मिला है और अब राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन भी हरियाणा में किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *