Friday , 30 October 2026

पंचकूला में बरप रहा कोरोना का कहर, ITBP के 7 जवानों सहित 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि

पंचकूला 20 जुलाई(उमंग ) पंचकूला में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं,,,,,और पिछले 24 घंटो में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं,,,,,,दरअसल पंचकूला की लैब में ITBP के 7 जवानों सहित 31 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है,,,,,,जिनमें से पंचकूला जिले के 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,,,,जबकि चंडीगढ़ से एक 25 वर्षीय युवती और कुरुक्षेत्र से एक 10 वर्षीय बच्चे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है,,,,,वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पंचकूला सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने कहा कि पंचकूला स्थित ITBP भानु के 7 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पंचकूला सेक्टर 9 में 32 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 16 में 50 वर्षीय महिला, सेक्टर 20 में 15 वर्षीय किशोर व 42 वर्षीय महिला, सेक्टर 10 में 27 वर्षीय युवक, सेक्टर 8 में 50 वर्षीय महिला,  औद्योगिक क्षेत्र फेज़ 1 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में 30 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय किशोर, बरवाला में 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 13 वर्षीय बच्ची, 32 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बच्ची, 18 वर्षीय किशोर, नग्गल में 39 वर्षीय व्यक्ति, मौली में 45 वर्षीय महिला, टिपरा में 20 वर्षीय युवती, जसपुर में 398 वर्षीय व्यक्ति, तोडा में 40 वर्षीय महिला, नयागांव में 40 वर्षीय महिला, टागरा में 12 वर्षीय बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनका मानना हैं कि ज्यादातर कोरोना संक्रमित मामले वह सामने आ रहे हैं जो कोरोनाग्रस्त मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
इसके साथ ही पंचकूला में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हुआ 360, जिनमें से पंचकूला जिले के कोरोना संक्रमित मरीज़ कुल 280 है जबकि 80 मरीज़ दूसरे जिलों व राज्यों से हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इन सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ो के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है। ताकि उन्हें भी क्वॉरेंटाइन किया जा सके व उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *