ड्रैगन नौकायन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर्णनगरी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, छह रजत व दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश के छोटा तालाब पर आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की महिलाएं नौकायन रनरअप में ओवरऑल प्रथम रहीं। कर्णनगरी पहुंचे खिलाड़ियों का गुरुगोरख नाथ वाटर स्पोटर्स क्लब की ओर से स्वागत किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्लब के प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि भोपाल में आयोजित महिला एवं पुरुषों के समानांतर मुकाबलों में हरियाणा प्रथम रहा। पुरुष वर्ग के वरिष्ठ व कनिष्ठ रनरअप मुकाबलों में भी हरियाणा का दबदबा रहा। महिलाओं के कनिष्ठ वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। कर्णनगरी के खिलाड़ियों में निशा, दीप्ति, मीनाक्षी, प्रीतिपाल, आंचल, सतनाम, प्रदीप, अमन, धीरज ने हरियाणा को पदक दिलवाए।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
महिला वर्ग में
– दीप्ति ने 500 मीटर, 200 मीटर में रजत पदक जीता।
– निशा ने 500 मीटर, 200 मीटर व 2000 मीटर मुकाबलों में रजत व कांस्य पदक जीता।
– मीनाक्षी व आंचल ने उपरोक्त मुकाबलों में एक-एक स्वर्ण पदक जीता
– प्रीतीपाल ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता
पुरुष वर्ग में
करनाल गोरखनाथ क्लब के पुरुष खिलाड़ियों ने ड्रैगन नौकायन में
– सतनाम व प्रदीप ने स्वर्ण पदक जीता।
– दिव्यम व सुमित ने एक कांस्य, अमन व धीरज ने एक रजत पदक जीता।

सांकेतिक फोटो
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
